आबकारी ई-लॉटरी संपन्न, 2 मॉडल शॉप के आवंटन से 2.4 करोड़ का राजस्व
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (17/06/2026): गौतमबुद्ध नगर में आबकारी नीति 2026-27 के तहत मॉडल शॉप की दुकानों के आवंटन के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रक्रिया का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि मॉडल शॉप की 02 दुकानों के आवंटन के लिए कुल 06 आवेदन प्राप्त हुए थे। ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से इन दुकानों का ऑनलाइन आवंटन किया गया। इन दुकानों के व्यवस्थापन से जनपद को लगभग 2.4 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है, जबकि आवेदन शुल्क के रूप में करीब 06 लाख रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया। इस दौरान नामित सहायक आबकारी आयुक्त मोहन मीकिंग, पुलिस विभाग द्वारा नामित अधिकारी तथा जनपद के समस्त आबकारी निरीक्षक उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।