ग्रेटर नोएडा में विदेशी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, दो नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (13 जून 2026): ग्रेटर नोएडा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित ड्रग्स, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि दोनों दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा थे और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, थाना इकोटेक-1 की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्मशान भूमि कट के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 39.27 ग्राम क्रिस्टल MDMA तथा मेथाम्फेटामाइन श्रेणी के नशीले पदार्थ बरामद हुए। इसके अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और एक स्कूटी भी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाइजीरियाई मूल के एंथोनी चिनवुबा उर्फ डेविड और आमोस मूसा उर्फ लकी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों लंबे समय से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय थे तथा ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स सप्लाई का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिल्ली से नशीले पदार्थ लाकर ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इलाकों में बेचते थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि कुछ कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्रों को भी उनका निशाना बनाया जाता था, जिन्हें ये प्रतिबंधित पदार्थ उपलब्ध कराए जाते थे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से एक ग्रेटर नोएडा की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी का छात्र भी बताया जा रहा है। उसके शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों और सप्लाई चेन की कड़ियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।