वेज पुलाव में कीड़े मिलने का आरोप, ऑनलाइन ऑर्डर किए खाने का वीडियो वायरल!

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (13 जून 2026): ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में ऑनलाइन मंगाए गए भोजन की गुणवत्ता को लेकर एक मामला सामने आया है। एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसे ऑनलाइन ऑर्डर किए गए वेज पुलाव में कीड़े मिले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने रामपुर मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट से फूड डिलीवरी ऐप के माध्यम से वेज पुलाव और अन्य खाद्य सामग्री मंगाई थी। परिवार के साथ भोजन करते समय उसकी नजर पुलाव में मौजूद कथित कीड़ों पर पड़ी। यह देखकर परिवार के अन्य सदस्य भी हैरान रह गए।

युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में खाने के भीतर कथित रूप से कीड़े दिखाई देने का दावा किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर चिंता व्यक्त की। मामले के सामने आने के बाद संबंधित रेस्टोरेंट संचालक ने युवक से संपर्क कर घटना पर खेद जताया और माफी मांगी। युवक के अनुसार, रेस्टोरेंट संचालक उसका परिचित है, इसलिए उसने मामले को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया।

युवक ने बताया कि रेस्टोरेंट की ओर से माफी मिलने के बाद उसने सोशल मीडिया से वीडियो भी हटा दिया है। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन फूड डिलीवरी के माध्यम से मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और सख्त निगरानी की आवश्यकता है, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।