सिलेंडर धमाकों से दहला कालकाजी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से मची अफरा-तफरी
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (14 जून 2026): दक्षिण दिल्ली के कालकाजी (Kalkaji) इलाके में रविवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोविंदपुरी फ्लाईओवर (Govindpuri Flyover) के पास स्थित पंजाबी तड़का (Punjabi Tadka) रेस्टोरेंट में भीषण आग (Massive Fire) लग गई। सुबह करीब 4:45 बजे लगी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना के दौरान तीन व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (Commercial LPG Cylinders) में धमाके हुए, जिनकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग (Delhi Fire Services) की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और हालात को देखते हुए “मेक-4” (Make-4) घोषित कर अतिरिक्त फायर यूनिट्स और अधिकारियों को बुलाया गया।
दमकल अधिकारियों के अनुसार आग बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, तीन मंजिला इमारत और तीसरी मंजिल की छत पर बने अस्थायी ढांचे (Temporary Structure) तक फैल गई थी। राहत एवं बचाव अभियान (Rescue Operation) के दौरान दूसरी मंजिल पर फंसी 70-75 वर्षीय सीता देवी (Sita Devi) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
लगातार प्रयासों के बाद सुबह करीब 5:40 बजे आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कूलिंग ऑपरेशन (Cooling Operation) जारी था। आग लगने के कारणों और नुकसान की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।