Greater Noida News (06/06/2026): श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में “प्रतिभा सम्मान समारोह-2026” का आयोजन स्वर्ण नगरी स्थित श्री महाराजा अग्रसेन भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैश्य समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न (शील्ड) प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सक्षम गुप्ता ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उनके विचारों ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रेरित किया।
समारोह के प्रायोजक Avora Builders Pvt. Ltd. “K B Central” के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष गुप्ता एवं विनय गुप्ता रहे, जिनके सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में वैश्य समाज के परिवार, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा और संस्कारों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल सहित मनोज गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, आलोक गोयल, राजेश गुप्ता, मुकुल गोयल, ऋषि त्यागी, मोनू जेवर, अनिल तायल, रवि गर्ग, अमित गोयल, सर्वेश अग्रवाल, नितिन बंसल, योगेश गर्ग, कपिल गुप्ता, अशोक अग्रवाल, नवीन जिंदल, गोपाल अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अमित सिंघल, मोहन गर्ग, अतुल जिंदल, विकास गर्ग एवं गौरव गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।