मां को चाकू मारने के बाद कलयुगी बेटे ने लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (06/06/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी मां के साथ हुए विवाद के बाद पहले उन पर चाकू से हमला किया और फिर ऊंची मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 05 जून को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत सागर यादव (21 वर्ष) के राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में ऊंचाई से गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि सागर यादव अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ सोसाइटी के टावर-1 स्थित फ्लैट में रहता था। परिजनों के अनुसार सागर मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था। किसी बात को लेकर उसकी अपनी मां से कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने अपनी मां पर चाकू से हमला कर उन्हें मामूली रूप से घायल कर दिया।

इसके बाद सागर 18वीं मंजिल से नीचे आया और 5वीं मंजिल से नीचे कूद गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।