विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, जिलेभर में लगाए गए पौधे
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (05/06/2026): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर द्वारा जिलेभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” जन अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
यह अभियान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “बारह साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” के अंतर्गत आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और हरित भारत के संकल्प को मजबूत करना रहा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से जिले के सभी 11 मंडलों में एक साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा जन आंदोलन है।
उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सूरजपुर स्थित वेटलैंड क्षेत्र में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
वहीं डॉ. महेश शर्मा ने ग्रेटर नोएडा मंडल की जेपी अमन सोसाइटी में पौधारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित जीवन प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अभियान के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने रोजा जलालपुर गांव में, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने प्यावली गांव में, दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कैमराला गांव में, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कासना मंडल क्षेत्र में, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी ने बोड़ाकी गांव में तथा एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने आकिलपुर गांव में पौधारोपण कार्यक्रमों का नेतृत्व किया।
इसके अलावा दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित ने आमका रोड स्थित युवक मंगल पार्क में, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने सूरजपुर मंडल के रामपुर गांव में तथा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर-16 के सेंट्रल पार्क में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जिला मीडिया प्रभारी करमबीर आर्य ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के विभिन्न बूथों और सार्वजनिक स्थलों पर हजारों पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी, धर्मेंद्र कोरी, संदीप शर्मा, मनोज भाटी, प्रदीप मंगल, संगीता तिवारी, संजय रावत, ठाकुर धर्मेंद्र भाटी, सरदीप नागर, पवन नागर, अरुण शर्मा, दीपक भारद्वाज, विकास चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।