नोएडा में नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 25 लाख की ड्रग्स खेप के साथ दो गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (03/06/2026): नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 37 किलो 696 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा गांजे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 39 साड़ियां भी बरामद की गई हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी शुभम पाठक और शिवम दुबे के रूप में हुई है। दोनों को सेक्टर-17 क्षेत्र से पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले करीब दो वर्षों से नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थे और इसी अवैध कारोबार से अपनी आजीविका चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक शुभम इस नेटवर्क का मुख्य संचालक बताया जा रहा है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ओडिशा, आंध्र प्रदेश तथा अन्य दूरदराज क्षेत्रों से गांजे की खेप मंगवाते थे। तस्करी को छिपाने के लिए गांजे को साड़ियों की पैकिंग के बीच बेहद चालाकी से रखा जाता था। इसके बाद पार्सल को कूरियर के माध्यम से अधूरे या संदिग्ध पतों पर भेजा जाता था, ताकि किसी को शक न हो।
पुलिस के अनुसार, कूरियर पहुंचने पर आरोपी फोन के जरिए संपर्क कर खेप प्राप्त कर लेते थे। बाद में गांजे को छोटे-छोटे पैकेटों में तैयार कर दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचा जाता था। इस तरह लंबे समय से यह तस्करी नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद गांजा उच्च गुणवत्ता का है, जिसकी बाजार में विशेष मांग रहती है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों, सप्लायरों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।