दिल्ली के ‘ओ जोन’ इलाके में 94 कॉलोनी में हो सकता है बुलडोजर एक्शन का खतरा

टेन न्यूज नेटवर्क

National News(03/06/2026): दिल्ली के ओजोन इलाके में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं हो सकता क्योंकि दिल्ली मास्टर प्लान के तहत यमुना नदी के आसपास के बाढ़ वाले इलाकों (फ्लडप्लेन) को ‘जोन-ओ’ घोषित किया गया है। बता दे की ओजोन क्षेत्र में 94 कॉलोनी के 15 लाख घर मौजूद है।

दिल्ली विकास प्राधिकरण डीडीए के अनुसार किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य जैसे घर की मरम्मत , नया घर बना आदि को अवैध घोषित कर दिया गया है। ओजोन कॉलोनी को लेकर हाई कोर्ट में केस भी चल रहा है सरकार ने सभी कॉलोनी में यह स्पष्ट नहीं किया है कि कौन -सी कॉलोनियां तोड़ी जाएगी और कौन सी नहीं

ओजोन क्षेत्र में ऐसे बहुत से घर है जिनको केवल 15 दिन के नोटिस के बाद ही तोड़ा जा रहा है इसका मुख्य कारण यह है क्योंकि यमुना के क्षेत्र में कुछ घर अवैध कब्जे द्वारा बनाए गए हैं और अत्यधिक इलाके में बाढ़ आने की संभावना भी है। सरकार ने ओजोन क्षेत्र की पहचान के लिए जगह-जगह बोर्ड लगा दिए।

यमुना के खादर क्षेत्र में सरकारी जमीनो को अवैध तरीके से बेचा गया है और लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं है। हाई कोर्ट की जवाब देही में यह सुनिश्चित किया गया है, की जिस प्रकार यमुना किनारे कॉलोनी का विस्तार हो रहा है वहाँ रह रही जनता को आने वाले समय में समस्या का सामना करना पड़ सकता है और इससे पर्यावरण पर भी गंभीर प्रभाव पड़ेगा। कोर्ट के अनुसार यहाँ रह रहे लोगों को पूर्ण रूप से मालिकाना अधिकार प्राप्त नहीं होगा।

कोर्ट ने यह भी कहा कि इसमें अधिकतर गलती प्रशासन की है जिन्होंने सरकारी जमीन की निगरानी में कमी छोड़ी है और अवैध रूप से सरकारी जमीनों का सौदा होने दिया है। साथ ही कोर्ट ने यह निर्धारित किया है कि दिसंबर 2026 से पहले घरों पर बुलडोजर नहीं चलेगा।

ओजोन क्षेत्र का मतलब है नदी किनारे ऐसा क्षेत्र जहाँ बाढ़ आने की संभावना अधिक होती है ओजोन क्षेत्र में बाढ़ से बचने के लिए निर्माण कार्य की एक सीमा तय होती है।

विशेषज्ञों के अनुसार यमुना के किनारे बसने वाली कॉलोनियां डूबने की स्थिति में भी आ सकती हैं आम जनता में ओजोन क्षेत्र के बारे में जागरूकता की कमी के कारण आज यह स्थिति अत्यंत बड़ गई है और इस समस्या के कारण आने वाले समय में लाखों लोगों को अपने घरों से लेकर जाना पड़ सकता है।

डिस्ट्रिक्ट: यह लेख /न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित/विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है पाठक कृपया स्वयं कर सूचनाओं का उपयोग करें ।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।