छात्रों के फीडबैक से बदलेगी शिक्षण व्यवस्था, GBU में रियल टाइम मॉनिटरिंग

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddh Nagar News (30/05/2026): गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह (Prof. Rana Pratap Singh) ने कहा है कि विश्वविद्यालय में छात्रों से नियमित फीडबैक (Feedback) लेने की एक सुदृढ़ व्यवस्था पहले से मौजूद है और आने वाले शैक्षणिक सत्र से इसे और अधिक प्रभावी तथा रियल टाइम मॉनिटरिंग (Real-Time Monitoring) आधारित बनाया जाएगा।

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के लगभग प्रत्येक विभाग (Department) में यह प्रावधान है कि कक्षाओं के बाद या निर्धारित अंतराल पर छात्रों से शिक्षण प्रक्रिया को लेकर फीडबैक लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस फीडबैक से दो बड़े लाभ होते हैं। पहला, यदि किसी शिक्षक को अपनी शिक्षण पद्धति (Pedagogy) या कोर्स कंटेंट (Course Content) में सुधार की आवश्यकता महसूस होती है तो वह आवश्यक बदलाव कर सकता है। दूसरा, छात्रों की समझ, कक्षा में संवाद और विषय-वस्तु की प्रस्तुति को लेकर भी महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त होते हैं।

प्रो. सिंह ने कहा कि छात्रों के सुझावों से यह भी पता चलता है कि किसी विषय को किस प्रकार पढ़ाया जाए, असाइनमेंट किस स्वरूप में दिए जाएं और छात्रों की अपेक्षाएं क्या हैं। इससे शिक्षकों को अपनी टीचिंग डिलीवरी (Teaching Delivery) और कम्युनिकेशन स्किल्स (Communication Skills) को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय में फीडबैक की एक व्यवस्थित प्रणाली संचालित हो रही है, जिसे अगले अकादमिक सत्र (Academic Session) से और अधिक मजबूत किया जाएगा। विश्वविद्यालय का प्रयास रहेगा कि अधिकतम प्रक्रियाएं ऑनलाइन (Online) और रियल टाइम हों, ताकि छात्रों, शिक्षकों और प्रशासन को समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके और शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।