वीआईपी मूवमेंट के चलते गौतमबुद्ध नगर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 31 मई को रहेगा डायवर्जन
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar News (30/05/2026): गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी देते हुए कि 31 मई को कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अतिविशिष्ट महानुभावों के भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल के दृष्टिगत कई प्रमुख मार्गों पर भारी, मध्यम एवं हल्के मालवाहक वाहनों का आवागमन सुबह 07:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
प्रतिबंधित मार्गों में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे (दोनों ओर), सूरजपुर-कासना मार्ग (परीचौक से सूरजपुर चौक तक), ताज एक्सप्रेस-वे (एनएच-24/9 तिगरी गोलचक्कर से सूरजपुर चौक तक) तथा डीएससी मार्ग (फेस-02 से सूरजपुर चौक तक) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए कुछ स्थानों पर अस्थायी डायवर्जन भी किया जाएगा। यह डायवर्जन लगभग दोपहर 01:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रभावित स्थानों में चिल्ला/डीएनडी, फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर, जीरो प्वाइंट, परीचौक, अल्फा कॉमर्शियल गोलचक्कर, जगत फार्म गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, मोजर बेयर गोलचक्कर, दुर्गा टॉकीज गोलचक्कर, सूरजपुर चौक, यामाहा तिराहा और कच्ची सड़क तिराहा सहित अन्य प्रमुख चौराहे शामिल हैं।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर निर्बाध मार्ग प्रदान किया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात से जुड़ी किसी भी समस्या की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क करें।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।