आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस का अनूठा संगम: GBU का ‘आयुर्वेद बायोलॉजी’ का अनोखा कोर्स
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (30 मई, 2026): गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह (Prof. Rana Pratap Singh) ने कहा है कि विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किया गया आयुर्वेद बायोलॉजी (Ayurveda Biology) कार्यक्रम देश में अपनी तरह का एक अनूठा और भविष्य उन्मुख पाठ्यक्रम है। इस कोर्स के माध्यम से प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक जीव विज्ञान (Modern Biology) तथा चिकित्सा विज्ञान (Medicine) को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में बीएससी (B.Sc.) और एमएससी (M.Sc.) आयुर्वेद बायोलॉजी कार्यक्रम पिछले वर्ष शुरू किए गए थे और इन्हें छात्रों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे विशेषज्ञों की आवश्यकता बढ़ेगी जो संस्कृत, आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान तीनों की समझ रखते हों।
प्रो. सिंह के अनुसार भारत के पास आयुर्वेद के रूप में एक समृद्ध ज्ञान परंपरा (Knowledge Heritage) मौजूद है, जिसमें विभिन्न रोगों की उत्पत्ति, रोकथाम और उपचार से जुड़ी व्यापक जानकारी निहित है। इस ज्ञान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझने और वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए ऐसे प्रशिक्षित मानव संसाधन (Human Resource) की जरूरत है जो आयुर्वेदिक अवधारणाओं को आधुनिक विज्ञान की भाषा में समझ और समझा सकें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में “Prevention is Better than Cure” की अवधारणा को सबसे अधिक महत्व दिया जा रहा है। आयुर्वेद का मूल दर्शन भी रोगों की रोकथाम और शरीर के संतुलन को बनाए रखने पर आधारित है। वात, पित्त और कफ जैसे आयुर्वेदिक सिद्धांतों के माध्यम से शरीर में संतुलन बनाए रखने की अवधारणा को वैज्ञानिक रूप से समझने और शोध (Research) के जरिए समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम को और मजबूत बनाने के लिए नए संकाय सदस्यों (Faculty Members) की नियुक्ति कर रहा है। साथ ही अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं (Laboratories) के विकास पर भी कार्य चल रहा है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और शोध सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी शैक्षणिक सत्र में भी आयुर्वेद बायोलॉजी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश लेंगे और यह कोर्स भारतीय पारंपरिक ज्ञान तथा आधुनिक विज्ञान के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में उभरेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।