वृंदावन में भारत विकास परिषद नोएडा ने किया छप्पन भोग एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (21/05/2026): भारत विकास परिषद नोएडा के तत्वावधान में वृंदावन धाम में परम पूज्य श्री बांके बिहारी जी के श्रीचरणों में छप्पन भोग अर्पण, दिव्य दर्शन एवं भजन संध्या का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिषद परिवार के सदस्य, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बांके बिहारी जी के दिव्य दर्शन एवं आशीष गोस्वामी द्वारा पूजन-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात ठाकुर जी को श्रद्धा एवं भक्ति भाव से छप्पन भोग अर्पित किया गया। संपूर्ण मंदिर परिसर “राधे-राधे” के जयघोष और भक्ति रस से सराबोर रहा।

सायंकाल आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक विनोद रसिक एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों ने सभी श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे और वृंदावन धाम की दिव्यता का आनंद लेते रहे।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, महिला सहभागिता प्रमुख सुनीता मित्तल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन समाज में संस्कार, संस्कृति और पारिवारिक एकता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य अतिथि सरयू प्रसाद यादव तथा परिषद के महेश बाबू गुप्ता, राजीव अजमानी, शाखा संरक्षक मधुसूदन दादू, प्रताप मेहता, राकेश कत्याल, विपिन मल्हन, नरेश शर्मा, धर्मवीर शर्मा, देवेंद्र गंगल, केशव गंगल, कुलदीप गुप्ता, रामरतन शर्मा, डी.के. मित्तल, राकेश गुप्ता, सौरभ गोविल, कार्यक्रम संयोजक एन.के. अग्रवाल, अजय अग्रवाल, गौ सदन के अध्यक्ष विकास अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।।

परिषद द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का निरंतर आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।