दादरी बाईपास पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से मामा-भांजी की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20/05/2026): ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में मामा और उसकी मासूम भांजी की जान चली गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा जीटी रोड स्थित दादरी बाईपास पर एनटीपीसी अंडरपास के समीप हुआ।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर निवासी शहजाद अपनी बहन और पांच वर्षीय भांजी के साथ मोटरसाइकिल से गाजियाबाद के डासना जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शहजाद और मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसीपी दादरी प्रशाली गंगवार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही हादसे के बाद मौके से फरार ट्रैक्टर चालक और वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।