RML अस्पताल में भर्ती हुआ सीजन का पहला हीटस्ट्रोक मरीज

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (21 May 2026): राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी अब जानलेवा साबित होने लगी है। Ram Manohar Lohia Hospital में इस सीजन का पहला हीटस्ट्रोक मरीज भर्ती किया गया है। अस्पताल के डायरेक्टर प्रोफेसर ऑफ मेडिसिन डॉ. अजय चौहान के मुताबिक, 20 और 21 मई की दरम्यानी रात एक 24 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। युवक पश्चिम बंगाल से ट्रेन में सफर कर रहा था, तभी रास्ते में उसकी तबीयत अचानक बिहै गड़ गई। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे बेहोशी की स्थिति में RML अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया।

डॉ. अजय चौहान ने बताया कि अस्पताल पहुंचते ही मेडिकल टीम ने युवक के शरीर का तापमान कम करने के लिए इमरजेंसी कूलिंग प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल मरीज को मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया है और उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि हीटस्ट्रोक बेहद खतरनाक स्थिति होती है, जिसमें शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है और समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है। दिल्ली में लगातार बढ़ते तापमान और लू के चलते अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने की अपील की है। डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्ग, बच्चे और लंबे समय तक धूप में रहने वाले लोग हीटस्ट्रोक के सबसे ज्यादा शिकार हो सकते हैं। राजधानी में गर्मी लगातार रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रही है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और लू से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।