ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (21/05/2026): ग्रेटर नोएडा के गांव वैदपुरा से एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 मई को थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वैदपुरा में दीपक नागर पुत्र अशोक नागर निवासी वैदपुरा की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतक के परिजनों से वार्ता करते हुए सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।