New Delhi News (21 May 2026): दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गली नंबर 10 में एक हाउसवाइफ और उसके 13 वर्षीय बेटे की उनके ही घर के अंदर बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतकों की पहचान शारदा साहू (38) और उनके बेटे के रूप में हुई है, जो कक्षा 7 का छात्र था।
जानकारी के अनुसार, घटना का खुलासा उस समय हुआ जब फल और सब्जी बेचने वाले विष्णु साहू आधी रात के बाद अपने घर लौटे। बताया जा रहा है कि रात करीब 1:11 बजे पुलिस को PCR कॉल मिली। विष्णु ने देखा कि घर का मुख्य दरवाज़ा बाहर से बंद था। जब वह किसी तरह अंदर पहुंचे तो घर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। उनकी पत्नी और बेटे की खून से लथपथ लाशें घर के अंदर पड़ी थीं। दोनों के शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव मिले हैं, जिससे हत्या की बर्बरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि घर की अलमारी से नकदी और ज्वेलरी गायब थी। ऐसे में पुलिस लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका को भी गंभीरता से देख रही है। पुलिस ने पूरे घर और आसपास के इलाके से सबूत जुटाए हैं तथा CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 309(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर अलग-अलग इलाकों में भेजी गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।