LUB और शारदा यूनिवर्सिटी की पहल, छात्रों को कंपनियों से जोड़ने का प्रयास

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18/05/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में सोमवार को लघु उद्योग भारती (LUB) गौतमबुद्ध नगर जिले की MSME यूनिट्स द्वारा एक विशेष प्लेसमेंट एवं इंटरव्यू सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान MBA, BBA और B.Com के 143 से अधिक छात्रों का विभिन्न कंपनियों ने इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और दोपहर बाद तक जारी रही।

जीबी नगर जिले की कई कंपनियां, जो LUB (Laghu Udyog Bharati) की सदस्य हैं, छात्रों की प्रतिभा और गुणवत्ता से काफी प्रभावित नजर आईं। कार्यक्रम के दौरान श्री नरेश कुमार गुप्ता ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के रोजगारोन्मुख कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। सुभाष अग्रवाल और सुमित सभरवाल ने LUB जिला इकाई के प्रयासों और पूरी चयन प्रक्रिया के सफल संचालन की प्रशंसा की। कई कंपनियों ने इंटरव्यू के अगले चरण के लिए छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया, जबकि कुछ छात्रों को मौके पर ही नौकरी के लिए चयनित कर लिया गया।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में Cogent, ICICI, Bajaj Capital, Swiggy, Wipro सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्रों की प्रोफेशनल स्किल्स, कम्युनिकेशन और आत्मविश्वास की सराहना की। शारदा यूनिवर्सिटी के डीन एवं प्रोफेसरों ने इंटरव्यू सत्र के सफल आयोजन के लिए जीबी नगर जिला इकाई के महासचिव संजय बत्रा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के उद्योग-शिक्षा सहयोग कार्यक्रम छात्रों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।