पीएम मोदी के आह्वान पर फोनरवा ने सभी से मेट्रो और कार पूलिंग अपनाने की अपील

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (18/05/2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए फोनरवा (FONRWA) ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों एवं नागरिकों से मेट्रो ट्रेन, सार्वजनिक परिवहन और कार पूलिंग को अधिक से अधिक अपनाने की अपील की है। फोनरवा ने इसे ईंधन बचत, प्रदूषण नियंत्रण और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

फोनरवा के महासचिव के.के. जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि मेट्रो ट्रेन और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों के उपयोग से पेट्रोल एवं डीज़ल जैसे बहुमूल्य ईंधन संसाधनों की बचत होगी। साथ ही यात्रा खर्च कम होगा, पार्किंग की समस्याओं से राहत मिलेगी और ट्रैफिक जाम में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि कार पूलिंग जैसी व्यवस्था अपनाने से सड़कों पर वाहनों का दबाव घटेगा और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यदि अधिक से अधिक लोग इस पहल में सहभागी बनते हैं, तो यह ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के राष्ट्रीय अभियान को और अधिक मजबूत करेगा। दैनिक यात्रा की आदतों में छोटा सा बदलाव भी आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

फोनरवा ने सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने सेक्टरों और अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन और पर्यावरण हितैषी यातायात साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही इस जनहितकारी अभियान को जनआंदोलन बनाने में सक्रिय सहयोग देने की भी अपील की गई है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।