21 मई को गौतमबुद्ध नगर के 17 केंद्रों पर होगी लेखपाल मुख्य परीक्षा
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Budh Nagar News (15/05/2026): उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 21 मई 2026 को जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, गोपनीयता, परीक्षार्थियों की सुविधाएं और शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा से पहले सभी तैयारियां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मानकों के अनुरूप पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका होती है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करें।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों और मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि सभी मूलभूत सुविधाएं और सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हों।

पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाए और किसी भी परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करने दिया जाए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को परीक्षा संचालन से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में संबंधित केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।