Big Breaking: शाहदरा में बड़ा हादसा, कई वाहनों में लगी भीषण आग

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (15 May 2026): दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाना क्षेत्र स्थित बिहारी कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रेलवे लाइन के पास खड़े कई वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में घना धुआं फैल गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दी। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मिलकर पूरे मामले की जांच कर रही हैं ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। रेलवे लाइन के पास वाहन खड़े होने को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई वाहन पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।