Noida News (16/11/2026): नोएडा और गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले लोगों को जल्द जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़े छिजार्सी और बहलोलपुर के बीच करीब 3.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने के लिए आईआईटी रुड़की को प्रस्ताव भेजा है।
प्रस्ताव के अनुसार, फ्लाईओवर 6 लेन का होगा और इसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए छिजार्सी से बहलोलपुर तक बनाया जाएगा। इस मार्ग पर सुबह और शाम के समय वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। खासकर छिजार्सी के पास पुस्ते वाले रास्ते पर लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। फ्लाईओवर बनने से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और नोएडा के बीच आवागमन आसान हो सकेगा।
इस परियोजना को लेकर करीब चार महीने पहले प्राधिकरण ने ट्रैफिक सर्वे कराया था। सर्वे में फ्लाईओवर को सेक्टर-63ए के सामने तक बनाने का सुझाव सामने आया। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को पार कर गाजियाबाद की तरफ फ्लाईओवर उतारने के विकल्प पर भी विचार किया गया है। अब डीपीआर में इन विकल्पों के आधार पर निर्माण और तकनीकी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा।
इस परियोजना की योजना करीब 14 से 15 साल पहले फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (FNG) एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव के साथ बनाई गई थी, लेकिन लंबे समय तक इस पर काम आगे नहीं बढ़ पाया। अब आईआईटी रुड़की से डीपीआर तैयार होने के बाद नोएडा प्राधिकरण निर्माण के लिए टेंडर जारी करेगा। इसके बाद परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ हो सकेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।