NEET UG 2026 पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, धनंजय लोखंडे को 6 दिन की CBI हिरासत

टेन न्यूज चैनल

New Delhi News (15 May 2026): NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। दिल्ली की Rouse Avenue Court ने मामले के आरोपी धनंजय लोखंडे को 6 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। धनंजय लोखंडे को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पुणे से गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपी पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में था और उससे पूछताछ के जरिए बड़े खुलासे हो सकते हैं।

इस मामले में पहले से गिरफ्तार पांच अन्य आरोपी भी सात दिनों की सीबीआई हिरासत में हैं। सीबीआई लगातार पेपर लीक के पूरे नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र पहुंचाने वाले गिरोह की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। NEET UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिली थी, जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।