फोनरवा कार्यालय में RWA प्रतिनिधियों और नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों की बैठक
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (13/05/2026): शहर की आरडब्ल्यूए से जुड़ी समस्याओं और लंबित विकास कार्यों के समाधान को लेकर बुधवार को फोनरवा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-6 से 10 के अंतर्गत आने वाली विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों और प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में नोएडा प्राधिकरण की ओर से महाप्रबंधक श्री ए. के. अरोड़ा, आर. पी. सिंह, हॉर्टिकल्चर डायरेक्टर आनंद मोहन, राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक प्रवीण सलोनिया, सतेंद्र गिरी, प्रेम सैन, रविंदर कुमार, रोहित शर्मा, अशोक कुमार, अमरजीत और श्री डोरीलाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों को पूर्व में आयोजित बैठकों में लिए गए निर्णयों और उन पर हुई कार्यवाही की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न सेक्टरों में लंबित विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, पार्कों के रखरखाव, सड़क और सीवर संबंधी समस्याओं समेत अन्य नागरिक सुविधाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में मौजूद विभिन्न आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। प्रतिनिधियों ने कहा कि कई विकास कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा आरडब्ल्यूए से जुड़े लंबित विकास कार्यों को लेकर की जा रही कार्रवाई सकारात्मक कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण आगामी समय में इन कार्यों को और तेजी से पूरा करेगा ताकि सेक्टरों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
फोनरवा महासचिव के. के. जैन ने जानकारी दी कि आगामी तीन माह बाद इन सर्किलों के साथ दोबारा समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्राधिकरण द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही नोएडा प्राधिकरण के सर्किल-1 से 5 के अंतर्गत आने वाली आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों के साथ भी इसी प्रकार की बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विभिन्न लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाएगा और आरडब्ल्यूए की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार समन्वय बनाए रखा जाएगा।
इस अवसर पर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के. के. जैन, उमाशंकर शर्मा, एडवोकेट लाटसाहब लोहिया, संजय चौहान, विनोद शर्मा, ओमवीर बंसल, कोशिंदर यादव, भूषण शर्मा, अनिल त्यागी, जयपाल सिंह, सुखबीर सिंह, रंजन कुमार, प्रवेश शर्मा, लता वर्मा, सुभाष भाटी, भगत सिंह तोंगड़, कुलदीप सिंह, अनिल कुमार, दीपक, विपिन गुप्ता और अमित कुमार सहित विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।