Noida News (23/11/2026): सेक्टर-6 स्थित बी-1 की एक निजी कंपनी में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 15 गाड़ियों को लगाया गया।
आग कंपनी की तीन मंजिला इमारत में लगी थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई और देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकलकर्मियों ने आसपास की इमारतों में भी पानी का छिड़काव किया, ताकि आग दूसरी जगहों तक न फैल सके।
काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल मौके पर कूलिंग का काम जारी है, जिससे दोबारा आग भड़कने की आशंका को खत्म किया जा सके। आग लगने का शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आग से उठने वाला धुआं करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कंपनी बंद थी, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कंपनी में सजावटी सामान बनाने का काम होता है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।