New Delhi News (13 मई 2026): NEET UG-2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला कई राज्यों तक फैले संगठित नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा के लोग शामिल हैं।
जांच एजेंसियों के अनुसार महाराष्ट्र के नासिक से शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं राजस्थान के जयपुर से मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम से यश यादव को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक आरोपियों पर परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक करने और अभ्यर्थियों तक पहुंचाने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां लगातार छापेमारी और पूछताछ कर रही हैं। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। विपक्षी दल भी केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं सरकार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।