बॉटनिकल गार्डन बस टर्मिनल को मिलेगा नया लुक: LED स्क्रीन से लेकर चार्जिंग पॉइंट तक होंगे खास इंतजाम
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (23/11/2026): सेक्टर-38ए स्थित बॉटनिकल गार्डन बस टर्मिनल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी की जा रही है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से टर्मिनल के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए करीब 9.45 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। योजना के तहत यहां यात्रियों की सुविधा के साथ परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कार्य कराए जाएंगे।
परियोजना के तहत बस टर्मिनल पर चार ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग और संचालन में सुविधा मिलेगी। आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
टर्मिनल की इमारत को आकर्षक रूप देने के लिए फसाड लाइट लगाई जाएंगी। इसके अलावा एलईडी स्क्रीन भी स्थापित की जाएंगी, जिनके माध्यम से यात्रियों को जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई जा सकेंगी। बिजली से संबंधित अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। इन सुविधाओं के पूरा होने के बाद बॉटनिकल गार्डन बस टर्मिनल पहले से अधिक आधुनिक और आकर्षक नजर आएगा।
विकास कार्यों के लिए इच्छुक एजेंसियां तीन दिसंबर तक टेंडर के लिए आवेदन कर सकेंगी। चार दिसंबर को टेंडर खोला जाएगा। वहीं, टेंडर प्रक्रिया में तीन या उससे अधिक एजेंसियों के शामिल होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टर्मिनल पर कुछ सिविल कार्य शुरू कराए गए थे, लेकिन ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लागू होने के कारण फिलहाल इन पर रोक लगी हुई है। प्रतिबंध हटने के बाद इन कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।