प्रधानमंत्री की WFH अपील के समर्थन में आगे आई गौतम बुद्ध नगर विकास समिति
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (12/05/2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “वर्क फ्रॉम होम” (WFH) और वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने की अपील के बाद गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने इस पहल का समर्थन करते हुए जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर को ईमेल के माध्यम से एक अनुरोध पत्र भेजा है। समिति ने जिले की निजी कंपनियों, आईटी संस्थानों और कॉर्पोरेट कार्यालयों को अधिकाधिक कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू करने हेतु प्रोत्साहित किए जाने की मांग की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने संबोधन में बढ़ती ईंधन कीमतों, वैश्विक परिस्थितियों और राष्ट्रीय आर्थिक सुरक्षा का उल्लेख करते हुए ईंधन संरक्षण तथा डिजिटल कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई थी। उन्होंने कंपनियों एवं संस्थानों से जहां संभव हो, वहां वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग्स, कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील की थी।
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू होने से जिले में ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जाम से राहत मिलेगी और वायु प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही ईंधन की बचत होने से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। समिति के सचिव अनूप सोनी ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में कॉर्पोरेट एवं आईटी कंपनियां संचालित हैं। यदि इनमें वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को बढ़ावा दिया जाता है, तो इसका सकारात्मक प्रभाव यातायात व्यवस्था और लोगों की जीवनशैली पर पड़ेगा।
वहीं समिति के उपाध्यक्ष हिमांशु राजपूत ने दावा किया कि वर्क फ्रॉम होम अपनाने से प्रत्येक परिवार प्रतिमाह लगभग ₹5000 तक की बचत कर सकता है। इससे कर्मचारियों का समय बचेगा, मानसिक तनाव कम होगा और उनकी कार्यक्षमता में भी सुधार देखने को मिलेगा। समिति ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से जनहित, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए जिले की कंपनियों एवं संस्थानों को वर्क फ्रॉम होम नीति अपनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।