ग्रेटर नोएडा में भूजल दोहन पर बढ़ी चिंता, 11 मई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (06/05/2026): जिले में तेजी से बढ़ रहे भूजल दोहन को लेकर अब जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार होने लगी है। ‘करप्शन फ्री इंडिया’ संगठन ने इस गंभीर मुद्दे पर आवाज बुलंद करते हुए आगामी 11 मई से जिला मुख्यालय सूरजपुर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। यह निर्णय बुधवार को नियाना-सलेमपुर गांव में आयोजित एक बैठक के दौरान लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी प्रवीण भारतीय ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों के चलते प्राकृतिक जल स्रोतों को नुकसान पहुंच रहा है। उनका कहना है कि बड़े बिल्डर परियोजनाओं के लिए अंधाधुंध भूजल का दोहन कर रहे हैं, जिससे जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने यह भी कहा कि संगठन पिछले दो वर्षों से इस मुद्दे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, भूजल विभाग और प्रदेश सरकार के समक्ष कई बार शिकायत दर्ज करा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में क्षेत्र को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।

बैठक में मौजूद ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संगठन के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। उन्होंने भूजल संरक्षण के लिए कड़े नियम लागू करने और अवैध दोहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

इस अवसर पर बलराज हूंण, रविंद्र बरसात, गजराज आर्य, सुरेंद्र नागर, यशराज नागर, सतपाल भाटी, डॉ. राजपाल सिंह, पुष्पेंद्र भाटी, सूबेदार ब्रह्मपाल सिंह, इंद्राज सिंह, विजेंद्र प्रधान, देवी राम नागर, सुभाष हवलदार, हेम सिंह आर्य, जोगिंदर सिंह, अनिल बैसला, देवेंद्र भाटी, हरवीर भाटी और मोहित नागर सहित कई लोग उपस्थित रहे। संगठन ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल विरोध नहीं, बल्कि जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।