Gautam Buddha Nagar News (06/05/2026): जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बाढ़ समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की भौगोलिक स्थिति के आधार पर संभावित बाढ़ जोखिमों और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अपनी-अपनी विस्तृत कार्ययोजना तत्काल तैयार कर जिला आपदा प्रबंधन को उपलब्ध कराएं।
बैठक में सिंचाई विभाग द्वारा यमुना नदी से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों एवं ग्रामों का विवरण प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने सिंचाई, पशु चिकित्सा, कृषि, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, अग्निशमन, जल निगम एवं आपूर्ति विभाग सहित सभी विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि समन्वित कार्यप्रणाली के माध्यम से बाढ़ जैसी आपदा के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
उन्होंने संबंधित प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिसूचित क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण तथा जनहानि की आशंका वाले निर्माणों पर धारा 10 के अंतर्गत नोटिस जारी किए जाएं। पुलिस विभाग को भी नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही तीनों विकास प्राधिकरणों के एसीईओ की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बाढ़ पूर्वानुमान एवं चेतावनी प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए, तटबंधों का समयबद्ध निरीक्षण एवं मरम्मत सुनिश्चित की जाए, बाढ़ चौकियों की स्थापना हो तथा नालों की नियमित सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जाए। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सभी विभागों से अपने-अपने स्टाफ की ड्यूटी सूची एवं संपर्क विवरण उपलब्ध कराने को भी कहा।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को डूब क्षेत्र की सभी गौशालाओं की मैपिंग कर पर्याप्त भूसा भंडारण एवं अस्थायी गौशालाओं के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग को फसल सुरक्षा की कार्ययोजना तैयार करने, स्वास्थ्य विभाग को रैपिड रिस्पांस टीम एवं एंबुलेंस व्यवस्था सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत, विद्युत विभाग को वैकल्पिक बिजली आपूर्ति व्यवस्था तथा जल निगम को हैंडपंपों की मरम्मत एवं नए हैंडपंप स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से तैयारियां पूर्ण करें ताकि आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संसाधनों की कमी की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।