दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा और आप का जबरदस्त प्रचार, कई दिग्गज नेता मैदान में

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (30 जनवरी, 2025): दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार अब अपने अहम चरण में है, और राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के दिग्गज नेता लगातार रैलियां और रोड शो कर रहे हैं।

भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह भी आज तीन जनसभाओं में जनता को संबोधित करेंगे और शालीमार बाग में रोड शो करेंगे। इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दो अलग-अलग जनसभाओं में भाग लेंगे और भाजपा के लिए समर्थन जुटाएंगे।

वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं। आप की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी दिल्ली में सक्रिय हैं। वे आज दो जनसभाएं और तीन रोड शो करेंगे। वहीं अखिलेश यादव भी चुनाव प्रचार में AAP को समर्थन देने के लिए शामिल हो रहे हैं।

भाजपा और आप के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है, और दोनों दलों के नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी जहां अपने कामकाज और मुफ्त सुविधाओं को चुनावी मुद्दा बना रही है, वहीं भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है।

अब चुनाव प्रचार के 5 दिन ही शेष हैं, ऐसे में दोनों पार्टियों के नेता अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मतदाता भी नेताओं की रैलियों और रोड शो में भारी संख्या में जुट रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल और गर्म हो गया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।