दिल्ली विश्वविद्यालय में ABVP का विरोध मार्च, पोस्टर पर लिखा- ‘उमर खालिद की उम्र गुजरेगी जेल में’
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (04 नवंबर 2026): दिल्ली विश्वविद्यालय में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे के साथ विरोध मार्च निकाला। इस मार्च में हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों के हाथों में विभिन्न नारों और संदेशों वाले पोस्टर नजर आए, जिनमें ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ और ‘राहुल गांधी, तुम कानून से ऊपर हो क्या?’ जैसे नारे लिखे हुए थे।
इस दौरान एक पोस्टर विशेष रूप से चर्चा का विषय बना रहा। इस पर ‘उमर खालिद की उम्र गुजरेगी जेल में’ लिखा हुआ था। विरोध मार्च में शामिल कई युवा इस पोस्टर को हाथों में उठाए नजर आए। इसके जरिए प्रदर्शनकारियों ने उमर खालिद को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
गौरतलब है कि बीते दिनों विपक्षी राजनीतिक दलों और वामपंथी छात्र संगठनों की ओर से एसआईआर सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किए गए थे। इन्हीं प्रदर्शनों के जवाब में ABVP ने दिल्ली विश्वविद्यालय में यह मार्च निकाला। इसमें दिल्ली के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में कहा कि यह रैली और विरोध मार्च उन लोगों के खिलाफ है, जो देश के युवाओं को भ्रमित कर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे प्रयासों के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था के समर्थन में यह मार्च आयोजित किया गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।