भाजपा ने बादलपुर मंडल में निकाली महिला जन आक्रोश पदयात्रा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (28/04/2026): भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर मंडल के छपरौला गांव में आज मंगलवार को महिला जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व महामंत्री राहुल त्यागी के नेतृत्व में तथा मंडल अध्यक्ष प्रधान महेंद्र सिंह नागर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस पदयात्रा में प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के आह्वान पर आयोजित किया।

महिला जन आक्रोश पदयात्रा में महामेधा नागर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का उत्पीड़न किया है और उन्हें आगे बढ़ने से रोका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को राजनीति में सक्रिय रूप से लागू करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस, सपा एवं अन्य दलों ने इसका विरोध किया और विधेयक को रोकने का प्रयास किया।

मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह नागर ने कहा कि पूर्व की सरकारों—चाहे सपा हो, कांग्रेस हो या अन्य दल ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि नारी का अपमान राष्ट्र का अपमान है और इसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।

इस अवसर पर राहुल त्यागी, जिला उपाध्यक्ष पवन नागर, सरदीप नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामेंद्र नागर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजनागर, राकेश शर्मा, सचिन नागर, विजयपाल मुकदम, जयकांत तिवारी, मोनू कश्यप, नवीन चौधरी, राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नारी शक्ति उपस्थित रही।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।