₹2500 का वादा अब तक नहीं पूरा: विधानसभा सत्र से पहले AAP का BJP पर बड़ा हमला

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (28 अप्रैल 2026): दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय सत्र से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नेता विपक्ष आतिशी (Atishi) ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर महिलाओं को ₹2500 देने के वादे को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 8 मार्च 2025 तक हर महिला के खाते में ₹2500 डालने का वादा किया गया था, लेकिन तय समय निकल जाने के बावजूद महिलाओं को यह राशि नहीं मिली। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर दिल्ली की महिलाओं को यह पैसा कब मिलेगा और क्या यह सिर्फ चुनावी वादा था।

आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि पहले महिलाएं आसानी से डीटीसी बसों में सफर कर पाती थीं, लेकिन अब उन्हें पिंक कार्ड के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मोहल्ला क्लिनिक (Mohalla Clinic) बंद हो रहे हैं और महिलाएं इलाज के लिए दर-दर भटक रही हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा (Sanjeev Jha) ने विधानसभा की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि सदन का इस्तेमाल “टुच्ची राजनीति” के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) बंगाल जाकर वादे कर रही हैं, लेकिन दिल्ली में किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही हैं।

इसी मुद्दे पर AAP विधायक कुलदीप कुमार (Kuldeep Kumar) ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि महिलाओं को ₹2500 का इंतजार है और उम्मीद है कि आज ही सरकार इस वादे को पूरा करेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ बंगाल में ₹3000 देने की बात की जाती है, जबकि दिल्ली की महिलाओं को अब तक ₹2500 भी नहीं मिला।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।