हीटवेव के चलते गौतमबुद्ध नगर में बदला स्कूलों का समय , जानें कब से कब तक चलेगी कक्षाएं

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddh Nagar News (27/04/2026): गौतमबुद्ध नगर जिले में बढ़ती गर्मी और लू (Heat Wave) को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों के समय (School Timing Changes) में बदलाव किया है। इसके बाद सभी स्कूलों में अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं चलेगी‌।

डीएम मेधा रूपम के निर्देश पर अब जनपद के सभी परिषदीय, अशासकीय, राजकीय और सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड व अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में 27 अप्रैल 2026 से कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यह फैसला बच्चों को तेज गर्मी और लू से बचाने के लिए लिया गया है।

सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का पूरी तरह पालन करें और तय समय के अनुसार ही कक्षाएं संचालित करें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।