बिजली के तार गिरने से खड़ी कार में लगी भीषण आग, 30 मिनट में पाया गया काबू

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (27/04/2026): रविवार देर रात सेक्टर-121 क्षेत्र में एक खड़ी कार अचानक आग की चपेट में आ गई, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा बिजली के खंभे से जुड़े तार गिरने के कारण हुआ।

घटना रात करीब 12:30 बजे गढ़ी चौखंडी स्थित अजनारा होम्स के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग भड़क उठी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद कराकर राहत कार्य शुरू किया गया।

दमकल विभाग के अनुसार, आग एक होंडा अमेज (2018 मॉडल) कार में लगी थी, जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चलती थी। वाहन बिजली के खंभे के पास खड़ा था, तभी ऊपर से गिरी विद्युत वायरिंग के संपर्क में आने से आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। आग आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों तक नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। बाद में क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की सहायता से हटाया गया और बिजली विभाग ने टूटे हुए तारों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की।

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि, समय रहते कार्रवाई किए जाने से स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बिजली के खंभों या तारों के पास वाहन खड़ा करने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचाव किया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।