किसानों को 10-12 घंटे बिजली, उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी: सीएम योगी आदित्यनाथ
टेन न्यूज नेटवर्क
Uttar Pradesh News (24/04/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलावों को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की पहल के चलते अब प्रदेश के उन क्षेत्रों में भी साल में तीन फसलें ली जा रही हैं, जहाँ पहले केवल एक ही फसल होती थी।
मुख्यमंत्री के अनुसार, उत्तर प्रदेश की करीब 85 से 86 प्रतिशत भूमि अब सिंचित हो चुकी है। साथ ही सरकार किसानों को खेतों में 10 से 12 घंटे तक नियमित बिजली उपलब्ध करा रही है, जिससे खेती करना आसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी और हरदोई जिलों के दौरे के दौरान किसानों ने जानकारी दी कि अब वे तीसरी फसल, जैसे मक्का, से प्रति एकड़ लगभग 1 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा रहे हैं।
प्रदेश में कृषि उत्पादन के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गेहूं का उत्पादन 425 लाख मीट्रिक टन, चावल 211 लाख मीट्रिक टन, आलू 245 लाख मीट्रिक टन और तिलहन लगभग 48 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। इसके अलावा सब्जी, अलसी, जौ और बाजरा के उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की गई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आगरा में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर की स्थापना की जा रही है। इसके शुरू होने से आलू उत्पादन में वैल्यू एडिशन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को बाजार की मांग के अनुसार आपूर्ति करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि सेंट्रल यूपी के विभिन्न जिलों में फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना शुरू हो चुकी है, जिससे कृषि उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों को बेहतर बीज, आवश्यक जानकारी और खरीद केंद्रों की उपलब्धता के कारण ही उत्तर प्रदेश कृषि क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।