PhonePe ने रचा इतिहास, जानें किस मामले में बना भारत का पहला ऐप
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (24/04/2026): डिजिटल पेमेंट सेक्टर में एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करते हुए PhonePe ने मार्च 2026 में 10 अरब (10 बिलियन) मासिक UPI ट्रांजैक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही PhonePe भारत का पहला ऐसा पेमेंट ऐप बन गया है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है।
मार्च 2026 के दौरान PhonePe ने कुल 10.50 अरब ट्रांजैक्शन प्रोसेस किए। यह देश में हुए कुल UPI ट्रांजैक्शन वॉल्यूम का करीब 46.4% हिस्सा है। वहीं, ट्रांजैक्शन वैल्यू के लिहाज से ऐप ने लगभग 14.48 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन दर्ज किए, जो कुल वैल्यू का करीब 49.1% है।
Google Pay इस अवधि में दूसरे स्थान पर रहा। Google Pay ने मार्च महीने में 7.53 अरब ट्रांजैक्शन प्रोसेस किए, जो कुल UPI ट्रांजैक्शन वॉल्यूम का लगभग 33.3% हिस्सा है। वैल्यू के आधार पर इसके जरिए करीब 10 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए, जिसकी हिस्सेदारी करीब 33.9% रही।
इस तरह मार्च 2026 में UPI पेमेंट्स के क्षेत्र में PhonePe ने सबसे ज्यादा हिस्सेदारी के साथ अपनी बढ़त कायम रखी, जबकि Google Pay दूसरे स्थान पर बना रहा।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।