बड़ी खबर: Noida International Airport की पहली भारतीय CEO बनीं नीतू समरा

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (24/04/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नया CEO मिल गया है। नीतू समरा को अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि अब एयरपोर्ट की कमान एक भारतीय अधिकारी के हाथों में होगी, जो सरकार के नियमों के अनुरूप भी है।

नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। यह फैसला नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के उस निर्देश के बाद लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि भारत में किसी भी एयरपोर्ट का CEO भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।

नीतू समरा तत्काल प्रभाव से CEO का कार्यभार संभालेंगी और निदेशक मंडल द्वारा स्थायी नियुक्ति पूरी होने तक इस पद पर बनी रहेंगी। इससे पहले वह अक्टूबर 2021 से एयरपोर्ट में मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में कार्यरत थीं और परियोजना के विकास, वित्तीय प्रबंधन, गवर्नेंस और रणनीतिक योजना में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।

वहीं, अगस्त 2020 से CEO पद संभाल रहे क्रिस्टोफ श्नेलमैन को अब कंपनी के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन बनाया गया है। वह आगे भी एयरपोर्ट के संचालन शुरू करने और ट्रांजिशन प्रक्रिया में सहयोग करते रहेंगे।

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन डेनियल बिर्चर ने कहा कि यह बदलाव BCAS के नियमों के अनुरूप है और इससे एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में सुचारु और पारदर्शी प्रबंधन सुनिश्चित होगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि नई नेतृत्व टीम के साथ एयरपोर्ट जल्द ही संचालन शुरू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह क्षेत्रीय आर्थिक विकास के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।