केजरीवाल पर BJP का बड़ा हमला: “संयोजक से डिक्टेटर बने, पार्टी में मचा भगदड़”
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (24 अप्रैल 2026): दिल्ली की सियासत में एक बार फिर तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने परिवर्तन की राजनीति के नाम पर आम आदमी पार्टी की स्थापना की, लेकिन जल्द ही पार्टी संयोजक से “डिक्टेटर” बन गए। सचदेवा के अनुसार, सत्ता के दुरुपयोग ने पार्टी को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया, जिसके चलते संस्थापक नेताओं से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी तक धीरे-धीरे उनसे दूरी बना रहे हैं।
सचदेवा ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली में “लूट का शासन” चलाने के बाद अब केजरीवाल पंजाब में भी संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पंजाब के उद्योग और किसानों से जुड़े संसाधनों का इस्तेमाल गुजरात और गोवा में राजनीतिक विस्तार के लिए किया जा रहा है, जबकि राज्य के युवाओं को नशे की समस्या में धकेला जा रहा है।उन्होंने यह भी दावा किया कि इन परिस्थितियों से परेशान होकर पार्टी के कई प्रभावशाली राज्यसभा सांसदों ने “आप” छोड़ने का फैसला लिया है, जो उनके अनुसार “जमीर की आवाज” है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने खास तौर पर संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने की खबर को चौंकाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि संगठन महामंत्री जैसे पद पर बैठे व्यक्ति का पार्टी से अलग होना यह संकेत देता है कि पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व दोनों ही दिशा से भटक चुके हैं। सचदेवा के मुताबिक, यह घटनाक्रम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े करता है और अब उन्हें आत्ममंथन करने की जरूरत है।
उन्होंने अंत में कहा कि “आप” में लगातार हो रही अंदरूनी टूट यह दर्शाती है कि पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है और आने वाले समय में इसका असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।