ग्रेटर नोएडा में हाई-राइज सोसाइटी से बुजुर्ग की छलांग, मानसिक तनाव से जूझ रहे थे मृतक

Greater Noida News (22/04/2026): बिसरख थाना क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी ही फ्लैट की बालकनी से कूदकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक लंबे समय से मानसिक अवसाद से ग्रसित थे और उनका उपचार भी चल रहा था।

घटना रिवर व्यू सोसाइटी की है, जहां लक्ष्मीकांत जोशी अपनी पत्नी मीनाक्षी जोशी के साथ डी5 टॉवर के आठवें तल पर स्थित फ्लैट में रहते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे वे फ्लैट से बाहर निकले और अचानक बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, जोशी दंपत्ति करीब पंद्रह दिन पहले ही सेक्टर-12 स्थित अपने पुराने मकान को किराए पर देकर इस सोसाइटी में शिफ्ट हुए थे। नए वातावरण में आने के बावजूद मृतक की मानसिक स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हो पाया था।

पुलिस की शुरुआती पड़ताल में यह तथ्य सामने आया है कि वर्ष 2008 में लक्ष्मीकांत जोशी की केबल निर्माण से जुड़ी कंपनी को भारी नुकसान हुआ था। इस आर्थिक झटके के बाद से वे लगातार तनाव में रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि पिछले कई वर्षों से वे अवसाद की दवाएं ले रहे थे और समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श भी ले रहे थे।

मृतक के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो पुत्र हैं, जो क्रमशः अहमदाबाद और बेंगलुरु में नौकरी करते हैं। घटना के समय दोनों बेटे शहर से बाहर थे। पुलिस ने उन्हें मामले की सूचना दे दी है और उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।