ग्रेटर नोएडा में घर में घुसकर युवक पर फायरिंग

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (21/04/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के मुतैना गांव में एक युवक पर घर के भीतर घुसकर गोली चलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। करीब एक सप्ताह पहले हुई इस वारदात में घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता मोनिका ने पुलिस को बताया कि उनका भांजा अंकी लंबे समय से उनके साथ रह रहा है। 14 अप्रैल को वह अपने ससुर के साथ किसी काम से घर से बाहर गई हुई थीं। जब वह वापस लौटीं, तो उन्होंने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को अपने घर से तेजी से निकलकर भागते हुए देखा, जिससे उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ।

मोनिका के अनुसार, घर के अंदर प्रवेश करते ही उन्होंने अंकी को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा पाया। जांच करने पर पता चला कि उसके पैर में गोली लगी है। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए भर्ती किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस हमले को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर अमित, कृष्णपाल और छोटे नाम के तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।