गोंडा में बृजभूषण सिंह के करीबी पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (21/04/2026): उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां परसपुर थाना क्षेत्र में भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला किया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे गांव में चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद हमलावरों ने उन पर फायरिंग (Firing) कर दी।

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब भूपेंद्र सिंह अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी कार अनियंत्रित होकर पास के एक पेड़ से टकरा गई।

घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत परसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

भूपेंद्र सिंह को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है। उनकी पत्नी परसपुर पंचम क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि चुनावी रंजिश समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।