ग्रेटर नोएडा साइट-5 की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (27 जनवरी 2025): ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के साइट-5 में स्थित एक फैक्ट्री में रविवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और दमकलकर्मियों ने आसपास के इलाके को खाली कराते हुए साप्ताहिक बाजार को भी सजगता से हटवा दिया, जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना टाली जा सके। कासना कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आग पूरी तरह बुझा ली गई है और घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, आग लगने की घटना शाम लगभग पौने सात बजे हुई, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग को भी तुरंत सूचित किया गया। यह फैक्ट्री साइट-5 के जे-88 में स्थित है, जहां रेपर छापने का काम होता है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

हालांकि, घटना में फैक्ट्री में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन समय पर कार्रवाई से बड़ा नुकसान और जान-माल की हानि टल गई। पुलिस ने आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।