ग्रेटर नोएडा वेस्ट (27 जनवरी 2025): “नेकी का डब्बा फाउंडेशन” की पहल से आम्रपाली ड्रीम वैली की सेवा बस्ती में / झुग्गी में इस वर्ष भी गणतंत्रता दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया। बस्ती के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।
इस अवसर पर “नेकी का डब्बा फाउंडेशन” के सभी फाउंडर मेंबर्स, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सदस्य, दानदाता, और समाज के विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और भारत माता वंदन के साथ हुई। इसके बाद, पंडित नीरज शास्त्री जी के मंत्रोच्चारण के साथ एक विशेष मुहिम की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य मूर्ति विसर्जन और पर्यावरण संरक्षण है।
नेकी का डब्बा फाउंडेशन के फाउंडर गिरीश चंद्र शुक्ला ने इस मुहिम की शुरुआत करते हुए बताया कि इस मुहिम के तहत, मंदिरों और पेड़ों के नीचे छोड़ी गई अपने आराध्य भगवान की लावारिस मूर्तियों और तस्वीरों का विधिपूर्वक विसर्जन किया जाएगा, ताकि न तो अपने आराध्य का अपमान हो और न ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान, बस्ती के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य और गायन की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। प्रसिद्ध गायिका दीपा मिश्रा जी ने भी इस अवसर पर दिल को छू जाने वाले गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। मंच संचालन नीरज माहेश्वरी जी द्वारा किया गया, जबकि बच्चों को खेल निर्मल जी एवं सावित्री चौधरी जी ने कराए।
समारोह के समापन पर, सेवा बस्ती के सभी बच्चों और उनके परिजनों को मिष्ठान और खिचड़ी का वितरण किया गया, ताकि इस पर्व का महत्व और एकता का संदेश सभी तक पहुंचे।
यह आयोजन “नेकी का डब्बा फाउंडेशन” की सामाजिक उत्थान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्र कांत सिंह (अम्रपाली ड्रीम वैली AOA प्रेसिडेंट), सांसद प्रतिनिधि संदीप शर्मा, आशीष दुबे, अजय गर्ग, दिवाकर दुबे, कैलाश पाठक, दुर्गेश खंडेवाल, सुबोध, निर्मल, नीरज महेश्वरी, रजत अग्रवाल, सोनिया पांडे, रेखा गर्ग, एवं अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।