डेटिंग ऐप के जरिए फंसाकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 2 गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (09/04/2026): नोएडा के थाना सेक्टर-126 पुलिस ने डेटिंग ऐप (Dating App) के माध्यम से युवकों को फंसाकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की चेन, अंगूठी और 13,000 नकद बरामद किए हैं।
जानिए क्या है पूरा मामला
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अप्रैल 2026 को एक युवक ने थाना सेक्टर-126 में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पहचान एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर तनु वर्मा नाम की महिला से हुई थी। महिला ने उसे मिलने के बहाने सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग बुलाया। आरोप है कि मुलाकात के दौरान महिला ने युवक को अत्यधिक शराब पिलाकर नशे में कर दिया और उसके गले से सोने की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट और करीब ₹27,000 नकद लेकर फरार हो गई।
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। 8 अप्रैल को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-94 अंडरपास के पास से महिला अभियुक्त और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला आरोपी सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर अपना नंबर साझा कर अकेले लोगों को टारगेट करती थी। पहले दोस्ती कर विश्वास जीतती, फिर मिलने के बहाने बुलाकर शराब या नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में उनसे आभूषण और नकदी चोरी कर लेती थी। चोरी का सामान उसका साथी बेच देता था और दोनों आपस में पैसे बांट लेते थे।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीता चक्रवर्ती उर्फ तनु वर्मा उर्फ माया (25 वर्ष), मूल निवासी पश्चिम बंगाल, वर्तमान में पहाड़गंज, दिल्ली सागर चौहान (33 वर्ष), निवासी शालीमार गार्डन, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।