ग्रेटर नोएडा में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं का स्वागत, ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत समस्याएं
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (04/04/2026): ग्रेटर नोएडा के बिरोडी गांव में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता भाई पवन खटाना को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर परविंदर मावी ने अपने आवास पर फूल-माला और पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित पंचायत की अध्यक्षता राजपाल मावी ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष रॉबिन नागर एवं सुनील प्रधान ने किया।
पंचायत में ग्रामीणों ने गांव की प्रमुख समस्याएं उठाईं। इनमें बारात घर की गिरी हुई बाउंड्री, बिजली के अनाप-शनाप बिल, श्मशान घाट की व्यवस्था का अभाव, गांव में जगह-जगह जलभराव, पानी निकासी की समस्या, टूटी हुई सड़कें तथा सबसे अहम मुद्दा आबादी के निस्तारण का लंबित होना शामिल रहा।
ग्रामीणों ने इन सभी समस्याओं से भारतीय किसान यूनियन के नेताओं को अवगत कराया। इस पर पवन खटाना ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन मुद्दों को लेकर प्राधिकरण का घेराव किया जाएगा और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गौतमबुद्ध नगर में पंचायत व्यवस्था समाप्त कर दिए जाने से गांवों का अस्तित्व प्रभावित हुआ है। प्रतिनिधित्व के अभाव में गांवों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

इस मौके पर पवन खटाना, सुनील प्रधान, अनित कसना, ओमबीर प्रधान, अजीत अधाना, रॉबिन नागर, सजू, गजेंद्र चौधरी, लाला यादव, अमित डेढा, सुंदर पवन नागर, ललित चौहान, अमित सचिन, अजीत जोगिंदर, बेगराज प्रधान, जगत प्रधान, संदीप खटाना, अरविंद लोहिया, धर्मपाल स्वामी, मटरू नागर, भरत अवाना, सुरेंद्र मावी, अमित जैलदार, सूबे राम मास्टर, नागेश चपराना, प्रिंस गैराठी, प्रकाश फौजी, राकेश चौधरी, वीरू नागर सहित सैकड़ों किसान-मजदूर उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।