बड़ी खबर: नासिक में दर्दनाक हादसा, 9 लोगों की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

National News (04 April 2026): महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी तालुका में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया है, जहां एक कार कुएं में गिर गई। यह हादसा शुक्रवार देर रात शिवाजीनगर इलाके में हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

इस दुर्घटना में छह छात्रों समेत कुल नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। यह कार्यक्रम एक निजी कोचिंग संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें आसपास के गांवों और शहर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दरगोड़े परिवार अर्टिगा कार से अपने घर के लिए निकला था। रात करीब 10 बजे के आसपास, विवाह स्थल के पास स्थित एक खेत के कुएं में उनकी कार अचानक गिर गई, जिससे यह भयावह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, कुएं में पानी भरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। बाद में क्रेन की मदद से देर रात कार को कुएं से बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार, सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे में जान गंवाने वालों में दरगोड़े परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है, वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।