Uttar Pradesh News (04 April 2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत की जाएगी, जिसका उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना और युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस घोषणा के तहत सब इंस्पेक्टर, सिपाही, रेडियो सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board (UPPRPB) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त होनी चाहिए। साथ ही आरक्षण के सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
सीएम योगी ने केवल भर्ती ही नहीं, बल्कि पुलिस विभाग में सुधार को भी प्राथमिकता दी है। उन्होंने प्रदेश की प्रत्येक तहसील में फायर सर्विस स्टेशन स्थापित करने की योजना पर जोर दिया, जिससे आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत किया जा सके। इसके अलावा, विभाग की कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए नियमित स्थानांतरण प्रक्रिया को जारी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री आवास, लखनऊ में 2 अप्रैल (गुरुवार) की शाम आयोजित की गई थी, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। सरकार का मानना है कि यह भर्ती न केवल लाखों युवाओं को रोजगार देगी, बल्कि प्रदेश में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।