National News (01/04/2026): देशभर में आज से नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो गया है। 1 अप्रैल 2026 से टोल टैक्स (Toll Tax) की नई दरें लागू कर दी गई हैं, जिनमें 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा जारी संशोधित दरों के अनुसार, अब वाहन चालकों को पहले के मुकाबले अधिक टोल शुल्क देना होगा। यह बढ़ोतरी देशभर के सभी नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लागू की गई है।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी टोल दरों में करीब 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे इस मार्ग पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर भुगतान व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। अब कैश में भुगतान की सुविधा समाप्त कर दी गई है। वाहन चालक केवल FASTag या UPI के माध्यम से ही टोल का भुगतान कर सकेंगे।
वहीं, सालाना पास (Annual Pass) की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां यह पास 3000 रुपये में उपलब्ध था, अब इसके लिए 3075 रुपये चुकाने होंगे।
नई दरों के लागू होने के साथ ही टोल प्लाजा पर संशोधित शुल्क वसूला जा रहा है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।